Delhi High Court में तीन और नए जजों की नियुक्ति

 दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में आज तीन और न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है। न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन ने शपथ ली।

बता दें कि इन तीनों जजों की नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 43 हो गई है।

इससे पहले हाल ही में विभिन्न हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किए गए छह न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई थी।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मई माह में विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरण करने की संस्तुति की थी।

इन न्यायधीशों ने ली शपथ

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव

न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे

न्यायमूर्ति विवेक चौधरी

न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा

न्यायमूर्ति ओपी शुक्ला