अलवर–फतेहपुर में ठंड का असर, तापमान गिरकर 10.4°C पहुँचा”

देश में मैदानी और पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर बदला है। राजस्थान में बीते 2 दिन से बारिश हो रही है, कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से कम और न्यूनतम तापमान 15°C से कम रहा। सबसे कम तापमान अलवर-फतेहपुर का रहा जो 10.4°C था।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर है। श्योपुर में 63kmph से हवा चली। बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर और एमपी से सटे जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में 7°C की गिरावट आई।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ी है।