ICC Men's T20 World Cup 2026: 9 दिन में 12 मैच, आज से सुपर-8 की शुरुआत

टी20 विश्‍व कप 2026 में ग्रुप स्‍टेज के मुकाबले अब समाप्‍त हो चुके हैं। आज से सुपर-8 का आगाज हो रहा है। इस दौरान 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग होगी। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी तो बची हुई 4 टीमों को अपने घर जाना होगा।

इन 8 टीमों को मिली जगह

सुपर-8 में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के जगह मिली है। पहले ग्रुप में भारत, वेस्‍टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्‍बाब्‍वे है। वहीं दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को जगह मिली है। सुपर-8 चरण में मैच सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इसका मतलब है प्रत्‍येक टीम अपने ग्रुप की अन्‍य तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। सुपर-8 के पहले मैच में आज पाकिस्‍तान टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा।

सुपर-8 के दोनों ग्रुप

पहला ग्रुप: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे।

दूसरा ग्रुप: श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड।

भारतीय टीम के मुकाबले

सुपर-8 में भारतीय टीम ग्रुप ए में है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम का सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। 22 फरवरी को टीम इंडिया की टक्‍कर साउथ अफ्रीका से होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को मेजबान भारत का सामना जिम्‍बाब्‍वे से होगा। यह टक्‍कर चेन्‍नई के एमए चिदंबरम मैदान पर होगी। सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। 1 मार्च को यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी: न्‍यूजीलैंड बनाम पाकिस्‍तान- 7 बजे

22 फरवरी: इंग्‍लैंड बनाम श्रीलंका- 3 बजे

22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 7 बजे

23 फरवरी: जिम्‍बाब्‍वे बनाम वेस्‍टइंडीज- 7 बजे

24 फरवरी: इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान- 7 बजे

25 फरवरी: न्‍यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- 7 बजे

26 फरवरी: वेस्‍टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका- 3 बजे

26 फरवरी: भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे- 7 बजे

27 फरवरी: इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड- 7 बजे

28 फरवरी: पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका- 7 बजे

1 मार्च: जिम्‍बाब्‍वे बनाम साउथ अफ्रीका- 3 बजे

1 मार्च: भारत बनाम वेस्‍टइंडीज- 7 बजे

4 मार्च: पहला सेमीफाइनल

5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल

8 मार्च: फाइनल