नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता बने

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं।

PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। यहां उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रम्प 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। ट्रम्प के बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है।

ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मोदी का इंस्टाग्राम जॉइन करने से लेकर 100 मिलियन का सफर

12 नवंबर 2014: इंस्टाग्राम जॉइन किया, कुछ ही घंटे में 50 हजार फॉलोअर्सप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया। उन्होंने अपनी पहली फोटो म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान समिट से पोस्ट की थी। इंस्टा जॉइन करने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।

2017-2018: 10 मिलियन फॉलोअर्स पार2017-2018 के दौरान नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हुए।

2019- 2020: 40 मिलियन का आंकड़ा छुआ2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। 2020 तक उनका अकाउंट लगभग 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचा। कोविड-19 के दौरान उनके संदेशों और अभियानों ने फॉलोअर्स तेजी से बढ़ाए।

2021-2022: 70 मिलियन फॉलोअर्सइस टाइम पीरियड में पीएम मोदी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टा पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती रही, 2022 तक उनके फॉलोअर्स 70 मिलियन पहुंचे। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में टॉप पर आए।

2023: 80 मिलियन फॉलोअर्स2023 में नरेंद्र मोदी ने 8 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस दौरान G20, विदेश यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी पोस्ट काफी लोकप्रिय रहीं। उनके अकाउंट की वैश्विक पहुंच लगातार बढ़ती रही।

जुलाई 2024: 90 मिलियन फॉलोअर्स पर पहुंचेजुलाई 2024 में पीएम मोदी ने 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस माइलस्टोन के साथ वे इंस्टा पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिकल लीडर बने।

पीएम का अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स में जुड़ा2025 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स 95 मिलियन हुए। इसकी के साथ उनका अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स की लिस्ट में जोड़ा गया। उनकी पोस्ट को लाखों-करोड़ों लाइक्स मिलना आम बात हुई।

X पर 2 साल पहले 100 मिलियन, अब 106.5

सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी के 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।