उदयपुर में गुरुवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की तस्वीर साझा कर बधाई दी, वहीं करण जौहर ने लिखा कि आने वाला समय दोनों के लिए प्यार और खुशियों से भरा हो। कीर्ति सुरेश, कृति सेनन, कल्याणी प्रियदर्शन, श्रीलीला, पुलकित सम्राट, हंसिका मोटवानी, अक्षरा सिंह और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर दोनों के लिए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
शादी के बाद रश्मिका ने अपने पति के लिए भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्हें अपना सच्चा प्यार और सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें बड़े सपने देखने और खुद पर भरोसा करना सिखाया। वहीं विजय ने भी अपने संदेश में रश्मिका को अपनी “घर जैसी शांति” बताया और कहा कि उनके साथ हर दिन बेहतर महसूस होता है। दोनों के इन भावुक संदेशों ने फैंस को भी खासा प्रभावित किया।