Ranveer Singh स्टारर फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को Aditya Dhar ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही Jyoti Deshpande और Lokesh Dhar भी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह Gudi Padwa और Ugadi के मौके पर तथा Eid al-Fitr से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है, “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके बाद एक चुनौतीपूर्ण आवाज इस बयान का जवाब देती है और कहानी तेजी से आगे बढ़ती है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद शहर में अराजकता फैल जाती है। गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा।
ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा, दोनों किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं आर. माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम की भूमिका में दिखाई देते हैं।
पहले पार्ट को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स
गौरतलब है कि Dhurandhar के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,303 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 836.95 करोड़ रुपए था। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्मों में शामिल हो गई।
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। विदेशों में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर Baahubali 2: The Conclusion का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी।
इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्मों में भी शामिल हो गई।