दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ईरान का हमला, चारों तरफ धुआं; हताहतों की खबर नहीं

ईरान-इजरायल युद्ध आज 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच शुक्रवार को दुबई में तेज धमाकों की आवाज से पूरा शहर दहल उठा। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास की इमारतें हिल गई। शहर के बीच काला धुआं छा गया।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटना वाली बिल्डिंग के पीछे बुर्ज खलीफा साफ नजर आ रहा है।

दुबई की इमारत में धमाका

दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से में धमाके की सूचना मिली। अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

दुबई की मुख्य सड़क शेख जायद रोड से सायरन की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं।