राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। MP में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ज्यादा असर रहेगा।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।
उधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
अगले दो दिन मौसम का हाल…
27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।
28 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा।