भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें चार मेहमान टीमें - वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट में हिस्सा लेंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। यह 27 सितंबर, 2026 से शुरू होगा। इस दौरे में तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जिसके बाद टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी, जो लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़
पहला टी20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर, इंदौर
चौथा टी20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु
इसके बाद भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।
श्रीलंका का भारत दौरा
पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली
दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
पहला टी20: 22 दिसंबर, राजकोट
दूसरा टी20: 24 दिसंबर, कटक
तीसरा टी20: 27 दिसंबर, पुणे
नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगा। इस दौरान तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।
सीजन का समापन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 21 जनवरी, 2027 से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद यह प्रतियोगिता चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होगी।