Noida International Airport से ऐतिहासिक उड़ान: Yogi Adityanath और Anandiben Patel को लेकर पहली फ्लाइट रवाना

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान ने पहली ऐतिहासिक उड़ान भरी। यह विमान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  लिए रवाना हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकरा का यह हॉकर-900 विमान है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल रवाना हुए। 

पीएम ने किया था उद्घाटन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। नोएडा एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। 

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने पीएम मोदी ने कहा, कि आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

प्रदेश की विकास का पहचान

आज यूपी देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाल राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास की नई पहचान बताया। उन्‍होंने कहा कि यह परियोजना डबल इंजन सरकार की स्पीड और प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जो प्रदेश को ग्लोबल एविएशन मैप पर स्थापित करेगा।