क्या रामायण के सीन हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं

डायरेक्टर Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana का टीजर हाल ही में हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया, जिसमें भगवान राम का लुक, भव्य युद्ध के दृश्य और हाई-लेवल VFX देखने को मिले। जहां एक ओर कई लोगों ने इसके विजुअल्स और स्केल की तारीफ की, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

कुछ दर्शकों का मानना है कि टीजर में दिखाए गए लंका युद्ध के दृश्य और राक्षसों का डिजाइन हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित लगते हैं। कई यूजर्स ने इन सीन की तुलना Game of Thrones और The Lord of the Rings जैसी फिल्मों/सीरीज से की, जबकि कुछ ने इसे The Dark Knight और Dune: Part Two से मिलता-जुलता बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने फिल्म के बड़े बजट का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतने महंगे प्रोजेक्ट में अगर शॉट्स कॉपी जैसे लगते हैं तो यह दर्शकों के साथ न्याय नहीं है। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड अक्सर हॉलीवुड से प्रेरणा लेने की कोशिश करता है, और इस टीजर में भी वही झलक दिखाई देती है।

हालांकि, कई लोगों का यह भी मानना है कि इस तरह की तुलना नई नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Baahubali के कुछ सीन भी पहले हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते बताए गए थे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।