बिहार के मुख्य सचिवालय से नीतीश का नाम हटा, लगाया गया नया नेमप्लेट

बिहार में करीब 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन का बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सम्राट चौधरी ने सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वे भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री—बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी—ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

इस बड़े राजनीतिक बदलाव के दौरान लोकभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें जेपी नड्डा भी शामिल थे। समारोह के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सत्ता परिवर्तन के बाद अब विभिन्न नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आपको बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम की हर अपडेट मिलती रहेगी।