सोमवार 13 अप्रैल को नोएडा के तीन औद्योगिक क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प, तोड़फोड़, बवाल और आगजनी के बाद उपद्रवियों के खिलाफ नोएडा पुलिस का एक्शन जारी है। ताजा मामले में पुलिस की जांच में हिंसा फैलाने की साजिश को लेकर पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा हुआ है।
क्या है नोएडा हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन?
पुलिस के मुताबिक, नोएडा में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान से ऑपरेटेड दो ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल हुआ था। प्राउड इंडियन और मीर इलयाज inc ट्विटर अकाउंट के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।