दूसरी बार असम के सीएम बने Himanta Biswa Sarma, इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार Assam के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनमें Rameswar Teli और Ajanta Neog भाजपा से, जबकि Atul Bora AGP और Chandan Brahma BPF की ओर से शामिल रहे।

Guwahati के खानापारा स्थित वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने सभी नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में Narendra Modi, Suvendu Adhikari और Devendra Fadnavis समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके अलावा Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Sarbananda Sonowal और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है और मुख्यमंत्री के तौर पर यह हिमंत बिस्वा सरमा का दूसरा कार्यकाल होगा। मंत्री पद की शपथ लेने वाले अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी सरमा कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्य राजनीति में वापसी की है।

पिछली सरकार में अजंता नेओग वित्त मंत्रालय संभाल रही थीं, अतुल बोरा के पास कृषि विभाग था और चरण बोरो परिवहन मंत्री थे। हालिया विधानसभा चुनाव में NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। इनमें भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल Asom Gana Parishad और Bodoland People's Front ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की।