दिल्ली में गर्मी लगातार जोर पकड़ रही है। इस पूरे सप्ताह ही दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। तीखी धूप में तापमान में भी तेजी से वृद्धि होगी और अगले लू भी चलेगी।
मौसम विभाग ने 25 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही चल रही है।
अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा
बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा एवं तेज धूप भी निकली रहेगी। गर्म हवा के थपेड़े भी खाने पड़ सकते हैं।
उधर बुधवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 187 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।