ICC Men's T20I Rankings: Jasprit Bumrah बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना कोई मैच खेले टॉप-5 में पहुंच गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टी-20 वर्ल्डकप के बाद हुई साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की 5 मैच की सीरीज में अफ्रीकी टीम में कॉर्बिन बॉश को मौका नहीं मिला है। इससे उन्हें रैंकिंग में नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर खिसक गए।

ICC ने बुधवार को ताजा प्लेयर रैंकिंग जारी की। इसमें जसप्रीत 702 रेटिंग अंक के साथ पांचवें पहुंच गए। बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

बैटर्स की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के अभिषेक शर्मा (875 रेटिंग पॉइंट्स) टॉप पर हैं। वे जुलाई 2025 से टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।

बॉलर्स रैंकिंग में कीवी कप्तान सैंटनर को भी फायदा

टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 35 रन भी बनाए, जिसकी बदौलत सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। वहीं, अभी तीन मैच बाकी हैं। इस प्रदर्शन के दम पर सैंटनर गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते वह 24वें नंबर पर थे।

टी-20 के ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी मिचेल सैंटनर करियर की बेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वे दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं।

कॉन्वे ने बैटर्स रैंकिंग में 4 स्थान की छलांग लगाई

बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ईशान किशन भी पिछले हफ्ते की तरह दूसरे नंबर पर हैं। दोनों में सिर्फ 4 पॉइंट का अंतर है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई। अब वह 70वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई नया नाम नहीं

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कोई नया नाम शामिल नहीं हुआ है। सैंटनर ही 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वनडे रैंकिंग में सलमान आगा को 9 स्थान का फायदा

वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा को फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सलमान अली आगा हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्होंने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब केएल राहुल के बराबर 664 हो गई है।

बॉलर्स में मेहदी हसन को फायदा

बांग्लादेश के लिए इस हफ्ते मेहदी हसन मिराज वनडे बॉलर्स की ताजा रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं 28 साल के मिराज ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दो पायदान का सुधार किया है और अब वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में कुल पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

उनके अलावा गेंदबाजों की सूची में तस्कीन अहमद ने 12 स्थान की बढ़त के साथ 28वां स्थान हासिल किया, जबकि मुस्तफिजूर रहमान 13 स्थान की छलांग लगाकर 47वें पायदान पर पहुंच गए।


...

शानदार प्रदर्शन का इनाम: Shubman Gill को BCCI देगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। PTI के मुताबिक, 15 मार्च को दिल्ली में BCCI एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम होगा।

इसके अलावा, आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। म्हात्रे की कप्तानी में भारत इसी साल की शुरुआत में अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के अलावा मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि अब तक इसे लेकर BCCI के तरफ से कोई ऑफिशियन बयान नहीं आया है।

गिल पिछले साल तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर

साल 2025 में भारतीय कप्तान गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल थे। वनडे में भी गिल ने 490 रन बनाए और भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। कुल मिलाकर उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।

द्रविड़ ने भारत को 2024 में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया

द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है, उन्होंने टेस्ट में 13,288 और वनडे में 10,889 रन बनाए। कोच के रूप में उनके कार्यकाल में भारत ने ICC टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप 2024 भी जीता।

द्रविड़ ने साल 2012 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इंडिया अंडर-19 टीम की कमान संभाली और शुभमन गिल व पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों वाली टीम को साल 2018 में खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ मिलकर भी काम किया।


...

Hardik Pandya के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत दर्ज

क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ तिरंगे के कथित अपमान को लेकर Bengaluru में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत Pune के वकील वाजिद खान बिडकर ने की है। उनका आरोप है कि ICC Men's T20 World Cup में भारत की जीत के बाद जश्न के दौरान पंड्या ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का ध्यान नहीं रखा।

शिकायत के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर हुए जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पंड्या कंधे पर तिरंगा ओढ़े मैदान में नाचते और दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जश्न के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए भी नजर आए, उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह तिरंगे का इस्तेमाल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ माना जा सकता है।

वकील वाजिद खान ने इस मामले में Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 का हवाला दिया है। उनके मुताबिक इस कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है और किसी भी तरह से उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचाना दंडनीय माना जाता है। इसी आधार पर उन्होंने कानून की धारा 2 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। यह कानून राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए बनाया गया है।

खान ने बताया कि उन्होंने Shivajinagar Police Station में लिखित शिकायत दी। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना Ahmedabad में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। हालांकि शिकायतकर्ता ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत देश में कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी उन्हें सौंप दी।

वहीं फाइनल मुकाबले में India ने New Zealand को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुका है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और पहली बार अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। 


...

टीम इंडिया की नई रणनीति, Jasprit Bumrah टी-20 से ज्यादा वनडे पर फोकस करेंगे

भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah अब टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले कम खेल सकते हैं। टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक वनडे मैचों में ज्यादा मौके देने की योजना बना रहे हैं, ताकि बड़े टूर्नामेंट से पहले उनकी तैयारी बेहतर हो सके।

 Press Trust of India (PTI) ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बताया है कि आने वाले समय में द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में बुमराह को सीमित मौके मिल सकते हैं।

बुमराह ने आखिरी बार 19 नवंबर 2023 को वनडे क्रिकेट खेला था। वह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल था, जो अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला गया था।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर 2027 तक टी-20 इंटरनेशनल टीम की प्राथमिकता सूची में थोड़ा पीछे रह सकता है। इसी दौरान जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी Suryakumar Yadav को सौंपी जा सकती है।

आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा और उसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा। इसके बाद 2028 में टी-20 वर्ल्ड कप, ओलिंपिक गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होने वाली हैं।

आईपीएल के बाद चयन समिति, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम मैनेजमेंट मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। आईपीएल में बुमराह Mumbai Indians के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से बुमराह 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इनमें 21 टेस्ट और 21 टी-20 इंटरनेशनल शामिल हैं।

भारत के बड़े टूर्नामेंट अभियानों में बुमराह की फिटनेस बेहद अहम मानी जाती है, इसलिए उनके मैचों और फॉर्मेट को लेकर सावधानी बरती जा रही है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 14 विकेट झटके और अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।


...

Board of Control for Cricket in India टीम इंडिया को देगा ₹131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। यह पैसा खिलाड़ियो और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा।

भारत ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।

BCCI ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्टर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। बोर्ड ने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहेगी।

भारतीय टीम को 27.5 करोड़ प्राइज मनी मिली

रिपोर्ट के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिली।

वहीं, रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपए) दिए गए। हालांकि, इस बार ICC ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, जबकि आमतौर पर हर टूर्नामेंट में इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाती है।

भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश

भारतीय टीम 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया।

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था।

अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।

सूर्या का 500 साल पुरानी बावड़ी में फोटोशूट

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के जश्न के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। कप्तान सूर्यकुमार यादव गुजरात के गांधीनगर स्थित 500 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी अडालज नी वाव में ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते नजर आए।


...

टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर में टेका माथा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा फहराकर खुशी मना रहे हैं। इधर कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे।


...

भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- 'टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।'

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की।

2024 का कारनामा 2026 में दोहराया

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया। आज टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया।

हिस्ट्री डिफीट कैसे?

3 इतिहास बदले

पहला: पहली बार किसी होम टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता। इससे पहले कोई मेजबान टीम इस टूर्नामेंट में चैंपियन नहीं बनी।

दूसरा: पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीते। इससे पहले कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी थी।

तीसरा: पहली बार किसी टीम ने तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीते। किसी अन्य टीम ने इस टूर्नामेंट के 3 टाइटल नहीं जीते हैं।

ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत दिलाई

मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर सैंटनर के फैसले को गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 92 रन बना डाले। जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी रही।

भारतीय ओपनर्स ने रिकॉर्ड साझेदारी की

भारतीय ओपनर्स ने 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इसे रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराकर तोड़ा। अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

सैमसन-ईशान में शतकीय साझेदारी, स्कोर 200 पार

अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन जोड़े। इसकी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 200 के पार पहुंच गया।

नीशम ने भारत का रन रेट रोका, दुबे ने 250 पार पहुंचाया

एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 20 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। हालाकि, 16वां ओवर लेकर आए जिमी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर रन रेट पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने पहली बॉल पर संजू सैमसन (89 रन), 5वीं बॉल पर ईशान किशन (54 रन) और आखिरी बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेजा।

अगली 24 बॉल पर 28 रन ही बने। उसके बाद शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के के सहारे 24 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 255 रन पहुंचा दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

रनचेज में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 3 बैटर्स आउट

256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 52 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। फिन एलन (9 रन), रचिन रवींद्र (एक रन) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) जल्दी आउट हो गए।

टिम साइफर्ट की फिफ्टी, लेकिन जीत से दूर रहे

शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ओपनर टिम साइफर्ट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन की पारी भी खेली। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।



...

टीम इंडिया का रिकॉर्ड: 15वीं बार ICC फाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में Kapil Dev की कप्तानी में मिली पहली ICC Cricket World Cup 1983 जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ICC ट्रॉफियां दिला चुका है।

ICC टूर्नामेंट्स (वनडे वर्ल्ड कप, ICC Champions Trophy, ICC Men's T20 World Cup और ICC World Test Championship) के इतिहास में Australia national cricket team सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 फाइनल में से 10 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं 2002 की ICC Champions Trophy 2002 का भारत-श्रीलंका फाइनल लगातार बारिश के कारण दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

टीम इंडिया ने अपना पिछला ICC खिताब Rohit Sharma की कप्तानी में ICC Champions Trophy 2025 के फाइनल में New Zealand national cricket team को हराकर जीता था। अब Suryakumar Yadav की कप्तानी में भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और ICC ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।


...

भारत-इंग्लैंड मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे कई सेलेब्रिटी

बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल देखने पहुंचे। मैच के दौरान परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहा रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया के लिए चीयर करती नजर आईं।

रणबीर-आलिया के अलावा मैच में कई सेलेब्स भी स्टेडियम में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर को भी स्टेडियम में देखा गया। एक्टर अहान शेट्टी अपने जीजा और क्रिकेटर के.एल. राहुल के साथ मैच देखते नजर आए। वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे, जबकि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मौजूद थे।

बता दें कि भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगा।


...

भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

भारत ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया 4 वर्ल्ड टी-20 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में इस बार 88 छक्के भी पूरे कर लिए। टीम ने एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली।

पढ़िए IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में फाइनल खेल चुकी थी। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने 3-3 फाइनल खेले हैं।

2026 में फाइनल में पहुंचकर भारत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) फाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी टीम भी बन गई। इससे पहले पाकिस्तान (2007, 2009) और श्रीलंका (2012, 2014) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। भारत ICC व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में लगातार चौथा फाइनल खेलेगा। टीम 2023 में वनडे वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भी खेल चुकी है।

2. एक टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगे

भारत और इंग्लैंड ने मिलकर 34 छक्के लगाए, दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे का मैच है। दोनों टीमों ने मिलकर तब 31 सिक्स लगाए थे।

मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के मैच में चौकों की भी बारिश हुई। मुकाबले में कुल 73 बाउंड्री (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले इसी मैदान पर 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं।

3. भारत-इंग्लैंड मैच में 499 रन बने

मुंबई में खेले गए भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए, जो टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल है। इस रिकॉर्ड में पहला स्थान 2023 में सेंचुरियन में खेले गए साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच (517 रन) का है।

4. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा बेस्ट स्कोर

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है, जो टीम ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।

ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड है, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे।

5. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 88 सिक्स लगाए, जो किसी एक एडिशन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने इसी साल 76 छक्के लगाए।

तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (72 सिक्स) रही। इससे पहले 2024 में वेस्टइंडीज ने 62 और भारत ने 61 छक्के लगाए थे।

6. भारत ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी की

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच की एक पारी में 19 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में 19 छक्के लगाए थे।

2026 में ही वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई में 19 छक्के जड़े। इस रिकॉर्ड में भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में बनाया गया 17 सिक्स का प्रदर्शन भी शामिल है।

7. भारत ने छठी बार 250+ का स्कोर बनाया

भारत टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। टीम ने अब तक 6 बार 250+ का स्कोर बनाया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है, जिसने 5 बार यह आंकड़ा पार किया है। वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और इंग्लिश काउंटी टीम सरे ने 3-3 बार 250+ का स्कोर बनाया है।

8. संजू ने भारत के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 16 छक्के लगाकर एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने रोहित शर्मा के 2024 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। तब रोहित ने 15 छक्के लगाए थे।

2026 में ही शिवम दुबे भी 15 सिक्स लगा चुके हैं। वहीं ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने 14-14 छक्के जड़े। युवराज सिंह ने 2007 वर्ल्ड कप में 12 सिक्स लगाए थे।

9. संजू ने कोहली की बराबरी की

संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। संजू ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए। कोहली ने 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन बनाए थे।

इस रिकॉर्ड में विराट कोहली का दबदबा दिखता है। उन्होंने 2014 और 2024 के नॉकआउट मुकाबलों में भी बड़ी पारियां खेली थीं, जबकि 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर की 75 रन की पारी भी भारत की सबसे अहम नॉकआउट पारियों में शामिल है।

10. बेथेल का दूसरा सबसे तेज शतक

इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 45 गेंदों में शतक लगाया। यह वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। इस रिकॉर्ड में पहला स्थान न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम है, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में महज 33 गेंद पर सेंचुरी लगा दी थी।

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में भी सेंचुरी बनाई थी। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकले में 50 गेंद पर शतक जड़ा था।

11. बेथेल ने नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेली

इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में 105 रन बनाकर टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में ही 100 रन बनाए थे।

तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96* रन बनाए थे। भारत के विराट कोहली (89* रन) और संजू सैमसन (89 रन) भी इस रिकॉर्ड में शामिल हैं।

12. वरुण नॉकआउट में सबसे महंगे गेंदबाज

भारत के वरुण चक्रवर्ती टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन खर्च किए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इसी मैच में भारत के खिलाफ 61 रन दिए।

13. जैक्स के नंबर-6 या उससे नीचे एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड के विल जैक्स नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2026 वर्ल्ड कप में 226 रन बनाए और 2007 में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक के 218 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।


...