सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज टली

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है और स्क्रिप्ट में कुछ बदलावों के कारण फिल्म आगे बढ़ाई गई है।

ऐसा दावा इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में किया गया है। देरी की एक बड़ी वजह एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग का अचानक निधन भी बताई गई है।

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज 17 अप्रैल को तय की गई थी।

रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि इंडियन आइडल 3 के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग को मेन विलेन के रोल के लिए साइन किया गया था और उन्होंने कई अहम सीन की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। हालांकि, इस साल जनवरी में उनके निधन से पहले कुछ अहम सीन की शूटिंग बाकी थी।

सूत्र ने बताया, 'टीम के कुछ शेड्यूल तय थे, जिनमें प्रशांत को बेहद अहम सीन शूट करने थे। उनके जाने के बाद टीम गहरे संकट में है।'

हालांकि, मेकर्स ने शुरू में उनके सीन रीशूट करने के बारे में सोचा था, लेकिन फिलहाल यह मुमकिन नहीं लग रहा है। सूत्र ने कहा, 'क्लोज-अप शॉट्स मैनेज किए जा सकते हैं, लेकिन वह एक बड़े एक्शन सीक्वेंस का भी हिस्सा थे। यह न सिर्फ आर्थिक रूप से मुश्किल होगा बल्कि लॉजिस्टिक तौर पर भी मुश्किल होगा।'

सलमान की डेट्स भी उपलब्ध नहीं हैं

इसके अलावा सूत्र ने बताया कि सलमान खान की डेट्स उपलब्ध नहीं हैं और उनके लुक की कंटिन्यूटी भी मुश्किलें बढ़ा रही हैं, जिससे टीम के लिए हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं।

एक समय पर, टीम या तो इस रोल के लिए किसी दूसरे एक्टर को कास्ट करने पर विचार कर रही थी या फिर AI और VFX का इस्तेमाल करके बाकी सीन में प्रशांत का चेहरा जोड़ने पर। हालांकि, इसके लिए उनके परिवार की मंजूरी जरूरी होगी।

सूत्र ने आगे बताया, 'इस महीने के आखिर तक फैसला हो जाएगा, क्योंकि फिल्म को पूरा करना और पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू करना जरूरी है। रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन सब्जेक्ट को देखते हुए, इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जा सकता है।'

बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे अब बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है। यह बदलाव फिल्म की कहानी के गहरे जज्बात और जंग के बीच इंसानियत के संदेश को दर्शाने के लिए किया गया है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं।


...

फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज

सलमान खान ने अपने फैंस को ईद से पहले खास तोहफा दिया है। बुधवार को सलमान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया फिल्म "मातृभूमि" का गाना "चांद देख लेना" रिलीज किया गया है।

गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है और इसे सिंगर निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। यह गाना पुराने दौर के सच्चे प्यार की याद दिलाता है। यह एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों के बीच की इमोशनल जर्नी को खूबसूरती से दिखाता है।

यह गाना चांद के इमोशनल महत्व को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ईद और करवा चौथ दोनों का अहम हिस्सा है। जहां ईद पर चांद का दिखना जश्न और मिलन का प्रतीक है, वहीं करवा चौथ पर यह प्यार, इंतजार और भरोसे को दर्शाता है। गाना इन दोनों परंपराओं को भावनाओं और उम्मीद के जरिए एक साथ पिरोता है।

गौरतलब है कि फिल्म के टाइटल ट्रैक "मातृभूमि" को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद वेलेंटाइन डे पर गाना "मैं हूं" रिलीज हुआ था।

बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे अब बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है। यह बदलाव फिल्म की कहानी के गहरे जज्बात और जंग के बीच इंसानियत के संदेश को दर्शाने के लिए किया गया है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं।


...

नोरा–संजय के विवादित गाने पर महिला आयोग का एक्शन

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" को लेकर एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त को नोटिस भेजा है। साथ ही गाने के गीतकार रकीब आलम, वेंकट के. नारायण (प्रोड्यूसर, KVN ग्रुप) और किरण कुमार (डायरेक्टर) समेत अन्य संबंधित लोगों को भी नोटिस जारी किया गया है।

सभी को 24 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। NCW ने चेतावनी दी है कि तय तारीख पर उपस्थित न होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

NCW ने इस गाने के कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर खुद संज्ञान लिया है। आयोग के मुताबिक, गाने के बोल पहली नजर में आपत्तिजनक और यौन संकेतों वाले लगते हैं, जो कानून का उल्लंघन कर सकते हैं।

वहीं, गाने को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत मिलने पर सेंसर बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बता दें कि गाने को मंगलवार को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

संसद में भी उठा गाने का मुद्दा

संसद में भी समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने बुधवार को गाने के अश्लील लिरिक्स का मुद्दा उठाया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था, ‘अध्यक्ष जी, जिस गाने के बारे में सांसद जी ने कहा है, उस गाने पर पहले ही बैन लग चुका है। मैं साफ तौर पर आपके माध्यम से पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच पर भारत के संविधान निर्माताओं ने जो रीजनेबल रिस्ट्रिक्शन लगाए हैं, उसी के हिसाब से चलना चाहिए।’

आगे उन्होंने कहा था, ‘आने वाले समय में डिजिटल के माध्यम से जिस तरह से तेजी से चीजें फैलती हैं, उसमें हमें समाज के प्रोटेक्शन खासकर बच्चों के प्रोटेक्शन, महिलाओं के प्रोटेक्शन और पिछड़े वर्ग के प्रोटेक्शन के लिए जो भी कड़े एक्शन लेने पड़ें, वो लेने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

गाने पर नोरा ने दी सफाई

वहीं, गाने को लेकर विवादों में आईं नोरा फतेही ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि उन्हें कन्नड़ में गलत ट्रांसलेशन बताकर पूरा गाना शूट करवाया गया और फिर बिना उनकी अनुमति गाने को हिंदी में बना दिया गया।

नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था,

मैं इस गाने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर डिस्कस करना चाहती हूं। इस वक्त में अपने करीबी की मौत के सदमे में हूं। मैं नेटवर्क में नहीं थी, जिससे मुझे पता नहीं चला कि क्या चल रहा है। आज मैं नेटवर्क में आई तो मुझे इसकी जानकारी मिली। मैं कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं। मैंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे सैंडलवुड कहा जाता है। जब मैंने 3 साल पहले ये गाना शूट किया तो मैंने इसके लिए हां इसलिए कहा क्योंकि ये बड़ी फिल्म का हिस्सा था, जिसमें बड़े आइकन संजय दत्त थे। कौन उनके साथ काम करने से मना करता। वो एक रीमेक था, नायक नहीं खलनायक हूं में, जैसा कि मैंने सोचा। वो भी एक आइकॉनिक गाना था।

वीडियो में नोरा ने आगे कहा था,

जब मैं ये गाना शूट कर रही थी तो मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह मेकर्स पर डिपेंडेंट थी। जब उन्होंने गाना ट्रांसलेट किया, तो कुछ भी वल्गर और इनअप्रोप्रिएट नहीं था। मैं कन्नड़ नहीं समझती, तो वो जो भी कह रहे थे, मैं वही मान रही थी। जो उन्होंने अब किया कि उस गाने का हिंदी में बनाया, उसकी डबिंग करवाई, जिसकी लिरिक्स वाकई बहुत इनअप्रोप्रिएट है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए मुझसे कोई परमिशन नहीं ली, न ही मुझे बताया। जब मुझे लॉन्च इवेंट में बुलाया, तब मैंने वो कन्नड़ गाना देखा, जो लिरिकल था, उसमें मेरे फोटोज लगाए गए।

नोरा फतेही ने मेकर्स पर लगाए संगीन आरोप

नोरा ने स्टेटमेंट में मेकर्स पर भी कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा,

उन्होंने (मेकर्स ने) मेरे अप्रूवल के बिना वो लिरिकल वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की फोटो बनाई, जो AI जनरेटेड है। मैं पहले ही AI के खिलाफ हूं। मैं इवेंट में ही बहुत इरिटेट हो गई थी। मैं इस चीज के लिए जिम्मेदार हूं। वहां लोगों की मौजूदगी थी। मीडिया की मौजूदगी थी। वहां वो लोग थे, जिन्होंने मुझे मौका दिया था। अंदर से मैं बहुत फंसी हुई थी, जो मैंने देखा उसके बाद। जब मैंने वहां हिंदी गाना देखा, तो मैं समझ गई कि मैं इसमें नहीं हूं। मैं समझ गई कि इससे दिक्कत होने वाली है क्योंकि कम से कम मैं हिंदी समझती हूं। मैंने डायरेक्टर से कहा कि ये ठीक नहीं है। मैंने कहा कि इससे काफी आलोचना होने वाली है। मैंने कहा कि मैं इसे प्रमोट नहीं करती। मैंने कहा कि मेरी इमेज और रेपुटेशन दाव पर है।

नोरा बोलीं- मैं नेपोकिड्स नहीं, हमारे पीछे पावर नहीं है

वीडियो में नोरा ने अंत में यह भी कहा था,

हम आर्टिस्ट। खासकर मेरी तरह के आर्टिस्ट जिनके पास कोई बैकअप नहीं है, हम नेपोकिड्स नहीं हैं, हमारे पीछे किसी तरह का पावर नहीं है। हम सिर्फ इंडिविजुअल्स हैं और हमारे साथ सिर्फ ऑडियंस है। हमारे पास बहुत कम पावर है। हमारे पास बहुत कम कंट्रोल है। खुशकिस्मती से मैं लकी हूं कि बॉलीवुड में मैंने उन लोगों के साथ काम किया है, जो मेरी ओपनियन की इज्जत करते हैं। जो मेरे क्रिएटिव कॉल की इज्जत करते हैं। जो मेरी सुनते हैं। हालांकि कुछ इंडस्ट्री में हमारी नहीं सुनी जाती। उन्हें मेरी ओपनियन से फर्क नहीं पड़ता। इस बैकलैश के बाद उन्हें वो गाना हटाना पड़ा। मैं इस चीज की शुक्रगुजार हूं।

वीडियो में नोरा ने मीडिया के लिए कहा था कि जब इस तरह की घटना होती है तो मीडिया को बढ़-चढ़कर उन फिल्ममेकर्स के नाम और तस्वीरें पब्लिश करना चाहिए, जिससे वो उसकी जिम्मेदारी ले सकें और उन्हें डर हो।

क्या है गाने सरके चुनर तेरी सरके का पूरा विवाद

पैन इंडिया फिल्म 'केडीः द डेविल' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।

यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल। इसके अलावा गाने में दिखाए गए डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी काफी आपत्तिजनक थे। सोशल मीडिया पर गाने की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद गाने के खिलाफ दिल्ली, हैदराबाद समेत कई जगहों पर शिकायतें दर्ज हुईं।


...

Allu Arjun ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की।

बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा, "अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।"

उन्होंने आगे लिखा, "आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।"

आर माधवन ने आभार जताया

वहीं, अल्लू अर्जुन को धन्यवाद देते हुए आर माधवन ने ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, "मैं बेहद विनम्र, भावुक और बहुत ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूं। आपकी तरफ से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरे प्यारे भाई।"

आगे उन्होंने लिखा, "मैंने आपकी सभी फिल्में आपकी काबिलियत के प्रति गहरे सम्मान और हैरानी के साथ देखी हैं और यह जानकर बहुत शानदार महसूस हो रहा है कि यह भावना दोनों तरफ से है। भगवान आपका भला करे। मेरे करियर और जिंदगी के इस अहम मोड़ पर यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बेहद खास है।"

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

कमल जैन ने भी फिल्म की तारीफ की

प्रोड्यूसर कमल जैन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को पूरी तरह इंगेज करती है और तयशुदा पैटर्न को तोड़ती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कोई फिल्म शोर से अलग निकलकर गहरा सांस्कृतिक असर छोड़ती है। ‘दीवार’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘विक्की डोनर’, ‘एमएस धोनी’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों ने ऐसा ही प्रभाव डाला था। ‘धुरंधर’ भी उसी लीग की फिल्म है, लेकिन आज के डिजिटल दौर में इसका इम्पैक्ट और ज्यादा बड़ा हो गया है।

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

कमल जैन ने भी फिल्म की तारीफ की

प्रोड्यूसर कमल जैन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को पूरी तरह इंगेज करती है और तयशुदा पैटर्न को तोड़ती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कोई फिल्म शोर से अलग निकलकर गहरा सांस्कृतिक असर छोड़ती है। ‘दीवार’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘विक्की डोनर’, ‘एमएस धोनी’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों ने ऐसा ही प्रभाव डाला था। ‘धुरंधर’ भी उसी लीग की फिल्म है, लेकिन आज के डिजिटल दौर में इसका इम्पैक्ट और ज्यादा बड़ा हो गया है।



...

पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार और लंबी होगी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट मिल चुका है।

हाल ही में आई वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को A (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे।

पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2

धुरंधर के पहले पार्ट का रनटाइम 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट था, हालांकि अब धुरंधर 2 इससे भी लंबी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधरः द रिवेंज का रनटाइम 229 मिनट होने वाला है। यानी ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की होगी। इसी के साथ धुरंधर 2, बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना चुकी है।

फिल्म में इन सीन में बदलाव की मांग

मूवी में हिंसक सीन और विचलित करने वाले सीन में टैग लगाया गया है।

ड्रग से जुड़े सभी सीन में चेतावनी जोड़ी गई है।

गाली वाले शब्दों की आवाज म्यूट की गई।

कुछ गाली वाले शब्द बदल दिए गए।

हथौड़े से सिर पर मारने वाले दृश्य छोटे किए गए।

सिर काटने और लात मारने वाले दृश्य कम किए गए।

सीमेंट के पत्थर से सिर पर मारने वाले दृश्य कम किए गए।

आंख फोड़ने वाला दृश्य छोटा किया गया।

एक आपत्तिजनक शब्द बदल दिया गया।

एक शब्द की आवाज हटा दी गई।

एक नाम बदल दिया गया।

सबटाइटल में नोटबंदी की तारीखें ठीक की गईं।

प्रधानमंत्री से जुड़े संदर्भ और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल की अनुमति दी गई।

ड्रग्स वाले सीन पर स्थायी चेतावनी जोड़ी गई।

अंग्रेजी सबटाइटल ठीक किए गए और गलत/अनुचित टेक्स्ट हटाया गया।

जानकारी वाले हिस्से में “लाहौर” की जगह “दिल्ली” किया गया।

फिल्म की स्क्रिप्ट को सीन, डायलॉग और गानों के हिसाब से ठीक किया गया।

फिल्म का मुख्य टाइटल जोड़ा गया।

वाराणसी वाले हिस्से में हिंदी टेक्स्ट जोड़ा गया।

सभी गानों में सबटाइटल जोड़े गए और एंड क्रेडिट 1 मिनट कम किया गया।

जानवरों वाले दृश्यों के लिए जरूरी सर्टिफिकेट जमा किया गया।

फिल्म का रनटाइम 1 मिनट 34 सेकंड कम हुआ

इन सभी बदलावों के साथ फिल्म का 1 मिनट 34 सेकंड का रनटाइम भी कम किया गया है। अगर ये बदलाव न होते तो फिल्म 230 मिनट से भी लंबी होती।

19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज रात 8 बजे से इसका पेड प्रिव्यू शुरू किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में हैं। आदित्य धर ने फिल्म निर्देशित की है। इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही। वहीं धुरंधर 2025 की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है।


...

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को मिला नया टाइटल

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी। इस नए टाइटल का आधिकारिक ऐलान सलमान खान फिल्म्स की ओर से किया गया है। साथ ही फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

मेकर्स के मुताबिक फिल्म के नाम में किया गया यह बदलाव सिर्फ एक टाइटल चेंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है। नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “May War Rest in Peace” यानी “युद्ध को शांति मिले” दर्शाती है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि शांति की भावना को भी सामने लाने की कोशिश है।

फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर हुई ऐतिहासिक घटना गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारतीय सैनिकों की बहादुरी की कहानी दुनिया के सामने आई थी। माना जा रहा है कि फिल्म इसी साहस और बलिदान की भावना को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

हालांकि मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म किसी एक घटना का सीधा चित्रण नहीं होगी, बल्कि यह देशभक्ति, बलिदान और मानवता जैसे बड़े विषयों को सामने रखकर बनाई जा रही है। इसी सोच को और मजबूत करने के लिए फिल्म का नया नाम चुना गया है, जो युद्ध के बजाय शांति का संदेश देता है।

फिल्म के नए पोस्टर में भी यही भावना साफ दिखाई देती है। पोस्टर में युद्ध के माहौल के बीच शांति का संदेश दिया गया है, जो फिल्म की थीम को दर्शाता है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन या वॉर ड्रामा नहीं होगी, बल्कि यह दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली कहानी भी पेश करेगी।

फिल्म का निर्माण सलमान खान के बैनर तले किया जा रहा है। सलमान खान लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में थे और इसे उनकी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। देशभक्ति के विषय पर बनी फिल्मों को हमेशा से दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है और ऐसे में इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

जैसे ही फिल्म के नए नाम की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने फिल्म के टाइटल और उसके पीछे के संदेश की सराहना की है। खासतौर पर मे ‘वॉर रेस्ट इन पीस’ जैसी टैगलाइन को लोगों ने एक मजबूत और सकारात्मक विचार बताया है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टाइटल में किया गया यह बदलाव फिल्म को एक अलग पहचान दे सकता है। जहां पहले यह फिल्म सिर्फ युद्ध से जुड़ी कहानी लग रही थी, वहीं अब इसका नाम एक व्यापक संदेश देता है।



...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग आज देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक साबित हो सकती है। बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी और रिवेंज ड्रामा के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की तैयारी में है।

फिल्म को Jio Studios और B62 Studios मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं। मेकर्स ने इसे भव्य पैमाने पर तैयार किया है, जिसमें बड़े एक्शन सीक्वेंस, दमदार कहानी और इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन वैल्यू देखने को मिलेगी।

रणवीर निभा रहे हैं दमदार किरदार

फिल्म में रणवीर सिंह एक खतरनाक मिशन पर निकले स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। कहानी बदले की भावना और गुप्त मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें देश की सुरक्षा के लिए अंडरकवर ऑपरेशन्स दिखाए जाएंगे। रणवीर के किरदार को फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है, जिसमें उनका एक्शन और इंटेंस लुक देखने को मिलेगा।

दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी फिल्म की ताकत

फिल्म में कई बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सन्याल के रोल में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में दिखाई देंगे। वहीं संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के ताकतवर किरदार में नजर आएंगे। इन सभी किरदारों की वजह से फिल्म की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और दिलचस्प बनने वाली है।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे यह पैन-इंडिया ऑडियंस तक पहुंचेगी।

खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रखी गई है, जबकि इसके तुरंत बाद Eid al‑Fitr का त्योहार भी है। ऐसे में ट्रेड को उम्मीद है कि त्योहारों की छुट्टियों का फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिल सकता है।

फिलहाल एडवांस बुकिंग खुलते ही कई शहरों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह स्पाई-एक्शन फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।


...

रेगुलर शोज के लिए शुरू हुई ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही ओपन हो गई थी, जिससे अब तक 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक की शानदार कमाई कर ली है।

इंडिया में भी 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, जिनकी अभी तक 5 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। अब पेड प्रीव्यू के बाद मेकर्स ने आम जनता के लिए 19 मार्च के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है।

भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू

'धुरंधर 2' की निर्माता कंपनी 'जियो स्टूडियोज' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने रणवीर सिंह का एक नया धांसू पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, "बिगाड़ने का वक्त आ गया है। देशभर में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी से अपनी टिकट बुक कर लीजिए। यह फिल्म दुनियाभर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है।"

जिन लोगों को कंफ्यूजन है, उन्हें बता दें कि मेकर्स ने पहले इंडिया में जो एडवांस बुकिंग शुरू की थी, वह 18 मार्च 2026 को होने वाले 'पेड प्रीव्यू शोज' के लिए थी। पेड प्रीव्यू शोज की अभी तक 5 लाख 52 हजार टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे भारत में फिल्म की कुल कमाई 27.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'

'धुरंधर-पार्ट 1' को देशभर में जैसा शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए मेकर्स ने इस स्पाई थ्रिलर के सेकंड पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया है।

'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। साउथ बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सीधे सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' से कड़ी टक्कर लेगी। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।


...

विराट कोहली का प्री-मैच फंडा, फिल्म ‘ढोल’ देखकर करते हैं तैयारी

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि क्रिकेटर विराट कोहली महत्वपूर्ण मैचों से पहले रिलैक्स होने के लिए उनकी कॉमेडी फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतनी खास नहीं चली, लेकिन बाद में इसे ओटीटी और टीवी पर नई पहचान मिली।

दरअसल, हाल ही में पिंकविला से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “सच कहूं तो अब मुझे सीरियस फिल्में बनाना अच्छा लगता है। कॉमेडी बनाना अब पसंद नहीं है, लेकिन मजबूरी में करना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि मेरे पास नए आइडिया खत्म हो गए हैं। इसलिए मैं वही चीज दोहराना नहीं चाहता जो पहले कर चुका हूं। शायद मैं एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊं, उसके बाद नहीं।”

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “मैंने ‘खट्टा मीठा’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्में बहुत प्यार से बनाई थीं। मुझे ये दोनों फिल्में पसंद हैं, लेकिन उस समय ये थिएटर में नहीं चलीं। बाद में ओटीटी और दूसरे प्लेटफॉर्म्स की वजह से लोग इन्हें देखने लगे और आज दर्शक इन फिल्मों को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

फिल्म देखकर खुद को रिलैक्स करते हैं कोहली: प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने कहा, “जब मैंने ‘ढोल’ बनाई थी तो मुझे लगा था कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब मुझे खुशी होती है जब विराट कोहली जैसे लोग कहते हैं कि वे मैच से पहले रिलैक्स होने के लिए ‘ढोल’ देखते हैं और उसके डायलॉग्स भी एक-दूसरे को सुनाते हैं। अच्छी बात यह है कि ह्यूमर हमेशा रहता है, वह कभी खत्म नहीं होता।”

बता दें कि चार दशक से अधिक लंबे करियर में प्रियदर्शन ने कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्में निर्देशित की हैं। उनकी फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’, ‘हुलचुल’ और ‘भागम भाग’ शामिल हैं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं।



...

Dhurandhar की सिनेमाघरों में फिर से एंट्री, दोबारा रिलीज हुई फिल्म

19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 से पहले 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को एकबार फिर वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जा रहा है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज मिलकर इसे भारत सहित विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं।

फिल्म का पहला भाग आज यानी 12 मार्च से भारत की 250 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है। वहीं, 13 मार्च से इसे विदेशों में 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। यानी कुल 500 स्क्रीन्स पर दर्शक एक बार फिर धुरंधर का रोमांच महसूस कर सकेंगे।

यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि 19 मार्च को सीक्वल देखने से पहले फैंस पुरानी कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकें।

सीक्वल की हाइप बनाने के लिए री-रिलीज

फिल्म को धुरंधर 2 की हाइप बनाने के लिए दोबारा रिलीज की जा रहा है। इस स्ट्रैटेजी का मकसद नए पार्ट के लिए एडवांस बुकिंग में उछाल लाना होता है। भारत में कई फिल्में सीक्वल आने से पहले री-रिलीज की जा चुकी हैं।

गदर: एक प्रेम कथा: 2001 की इस ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर को 2023 में 'गदर 2' की रिलीज से ठीक दो महीने पहले (9 जून 2023) 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ दोबारा रिलीज किया गया था।

बाहुबली: द बिगनिंग: अप्रैल 2017 में 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज से महज दो हफ्ते पहले करण जौहर और एसएस राजामौली ने पहले भाग को 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर री-रिलीज किया था।

अवतार: भारत में हॉलीवुड फिल्मों का भी यही ट्रेंड रहा है। 2022 में 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' (पार्ट 2) की रिलीज से 3 महीने पहले जेम्स कैमरून ने 2009 की ओरिजिनल 'अवतार' को 4K 3D में भारतीय सिनेमाघरों में उतारा था।

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज कर रहे हैं। रिलीज का समय काफी खास है, क्योंकि इसी दौरान गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद जैसे बड़े त्यौहार आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि लंबी छुट्टियों का फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिलेगा।


...